पहाड़ में यहां गायों के सिर काटकर फेंके, घटना से सनसनी, एसएसपी ने जांच बैठाई

समाचार शगुन उत्तराखंड

 

अल्मोड़ा, रानीखेत: रिची रोड किनारे गोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना को गौ तस्करी से जोड़ कर देखा जा रहा है। संभावना जताई गई है कि तस्कर बीफ वाला हिस्सा साथ ले गए होंगे और सिर, खुर से लगे पैर के हिस्से व आंतें मोहनरी गांव के पास फेंक फरार हो गए। वहीं केदार बदरी गोरक्षा अंतरराष्ट्रीय परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कमल बिष्ट व उपाध्यक्ष विमला रावत ने गोकशी की आशंका जता कृत्य की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। इधर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। क्षत विक्षत अंगों का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। टीम गठित कर जांच बैठा दी गई है। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के सुदूर मोहनरी में गोवंश के क्षत विक्षत अंग बरामद हुए हैं। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान रिची मनोज पडलिया व मोहनरी के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश आर्या के अनुसार बीते गुरुवार को सड़क किनारे खून फैला था। मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रोड से नीचे नजर पड़ने पर वहां गोवंश के चार सिर, पैर व आंतें फैंकी गई थी। इससे हड़कंप मच गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। देर रात ही गोवंश के क्षत विक्षत अंग सुपुर्दगी में लेकर भिकियासैंण पहुंचाए गए। प्रशासन ने पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है। डीएम व कप्तान मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मामला देहरादून तक भी पहुंच गया है। केदार बदरी गोरक्षा अंतरराष्ट्रीय परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कमल बिष्ट व उपाध्यक्ष विमला रावत ने उच्चस्तरीय जांच की पुरजोर वकालत की है। इधर ग्राम प्रधान रिची मनोज ने गोतस्करी की आशंका जताते हुए कहा कि गोवंश अंग एक बैल व तीन गायों के जैसे प्रतीत हो रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को प्रात: नौ बजे भतरौजखान थाने में बुलाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here