समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तराखंड शासन ने लोकसभा चुनाव से पहले वन विभाग में 22 आईएफएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें एक-एक मुख्य वन संरक्षक व अपर प्रमुख वन संरक्षक, आठ वन संरक्षक और 12 प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव का जिम्मा सौंपा गया है। अभी तक वह वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का दायित्व देख रहे थे। मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण एवं आसूचना का प्रभार हटाया गया है। वन मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन के साथ ही वह नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का प्रभार भी देखेंगे। वन संरक्षकों में नीतीशमणि त्रिपाठी को पदोन्नति के फलस्वरूप वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी में अपर निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है। त्रिपाठी पूर्व में हल्द्वानी तराई पूर्वी वन प्रभाग में डीएफओ कू पद पर भी तैनात रह चुके हैं। वहीं वन संरक्षकों में दीप चंद्र आर्य को पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी से कार्ययोजना अधिकारी हल्द्वानी, पंकज कुमार को पौड़ी से निदेशक नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व, आकाश वर्मा को वन विकास निगम से वन संरक्षक गढ़वाल, डॉ. विनय भार्गव को यमुना वृत्त से पश्चिमी वृत्त, मयंक शेखर झा को चकराता से क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम, कोको रोसे को जायका परियोजना से वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त भेजा गया है। वन संरक्षक कहकशां नसीम को वन संरक्षक यमुना वृत्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा, डीएफओ नीरज कुमार को हरिद्वार से देहरादून, वैभव कुमार सिंह को मसूरी से हरिद्वार, अमित कंवर को नरेंद्रनगर से मसूरी, जीवन मोहन दगाड़े को पिथौरागढ़ से नरेंद्रनगर, आशुतोष सिंह को कालागढ़ से पिथौरागढ़, हिमांशु बागड़ी को तराई केंद्रीय से तराई पूर्वी, अभिमन्यु सिंह को रुद्रप्रयाग से चकराता (उप निदेशक गोविंद वन्यजीव विहार का अतिरिक्त प्रभार), कल्याणी को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से रुद्रप्रयाग, महातिम यादव को अनुश्रवण मूल्यांकन व आईटी से उप निदेशक राजाजी नेशनल पार्क, कुंदन कुमार को पुरोला से अनुसंधान हल्द्वानी, अभिलाषा सिंह को अपर यमुना व गोविंद पशु विहार से उप निदेशक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया है। सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी को तराई केंद्रीय वन प्रभाग का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।