हल्द्वानी: गौलापार स्टेडियम में मजदूरों के साथ मनाया श्रमिक दिवस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलियानी के निर्देशानुसार पैरालीगल वालंटियर उमा भंडारी एवं श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजीव कंडारी ने स्टेडियम गौलापार में श्रमिकों के मध्य विश्व श्रमिक दिवस मनाया। जिसमें श्रमिकों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मजदूरों हेतु सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया एवं श्रमिकों के कर्तव्यों के सम्मान स्वरूप में मिष्ठान व फल वितरण किया गया। इस मौके पर मोहित जोशी, महेंद्र बुद्धिराजा, कमल किशोर सिंह, किशन सिंह बोरा, सुरेश चंद्र आर्य, मदन आर्य, रामचंद्र सती, संजय कुमार, अवनीश कंबोज के विशेष सहयोग से मजदूर दिवस मनाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here