उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मनोज अध्यक्ष व सूरज मंत्री बने, नवमनोनीत पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काठगोदाम डिपो के चुनाव में मनोज भट्ट अध्यक्ष व सूरज बाबू मंत्री चुने गये। आज  रविवार 5 मई काठगोदाम डिपो मे सर्व सम्मति से चुनाव कराए गए। चुनाव अधिकारी इकबाल अहमद, आफताब अहमद व नितिन दीक्षित की देखरेख में हुए चुनाव में शाखा उपाध्यक्ष प्रथम नक्षत्र सिंह, शाखा उपाध्यक्ष द्वितीय राकेश आर्या, संयुक्त मंत्री प्रथम गर्वित तिवारी, संयुक्त मंत्री द्वितीय बीसी भट्ट, संगठन मंत्री शशिकांत गौतम, कोषाध्यक्ष रेहान अली, प्रचार मंत्री गुरमीत सिंह, मीडिया प्रभारी निर्मल जोशी, कार्यालय सचिव दिग्विजय सिंह तथा जसवीर सिंह, नित्यानन्द, राजेन्द्र लाल, गुरमीत सिंह व राजवीर सिंह कार्यकारिणी सदस्य,  प्रदीप शर्मा, संदीप बिष्ट, कैलाश कांडपाल व ललित पांडे क्षेत्रीय प्रतिनिधि, कमल पपनै, आनद बिष्ट, अब्दुल हई व वाईपी काम्टे प्रांतीय प्रतिनिधि चुने गए।

————-
यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने यह प्रस्ताव रखे

1-काठगोदाम डिपो का वरिष्ट केंद्र प्रभारी व समय संचालन कक्ष को हल्द्वानी बस स्टेशन से संचालित करने
2-काठगोदाम डिपो का संचालन व कार्यशाला डिपो से बंद कर कहीं और से किया जा सके जिससे डिपो में नये बस अड्डे के निर्माण में तेजी आ सके।
3 -सीएनजी बसों की लगातार मार्ग में हो रहे दुघर्टना के लिये चालकों की प्रतिदिन जांच के लिये आरएम स्तर पर कमेटी बनाकर प्रतिदिन मार्ग में भेजने
4- परिवहन निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी /संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए
5-परिवहन निगम में तत्काल 1000 बसो का नया बेड़ा जोड़ा जाए

6-पार्वतीय मार्गों पर बंद पड़े रूटों पर बसों का संचालन किया जाए

 

———
रिटायर हुए कर्मचारियों को ढोल-नगाड़ों के साथ दी विदाई 

बलविंदर सिंह और ज्ञान प्रकाश को रिटायरमेंट में दी विदाई,
मनोनीत कर्मचारियों व रिटायर हुए कर्मचारियों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री गोपेश्वर श्रीवास्तव,रघुवीर चौधरी,एल डी पालीवाल,दयाल जोशी,जे पी यादव,जमील खां, हरीश जोशी,आदित्य सिंह,विनय श्रीवास्तव, बिशन राम,खिलेश दुम्का, रितेश आर्या,सुरेंद्र राणा,अजय पांडे, गुरनाम सिंह ,नीरज मेहता ,गोपाल आर्या,नेत्र सिंह,जयद्रथ सिंह,रूप कुमार,सरफ़राज़ खां, हरपाल सिंह,समर हुसैन, उमेश कुमार,गुरप्रीत गोल्डी,राजेंद्र लाल जहित कई कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्ष-मंत्री सहित सभी मनोनीत पदाधिकारियों को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै व महामंत्री अशोक चौधरी ने बधाई दी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here