समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में उत्तराखंड परिवहन निगम की काठगोदाम प्रशासनिक शाखा के प्रधान लिपिक राजेंद्र प्रसाद जोशी व काठगोदाम ट्रैफिक शाखा के वरिष्ठ लिपिक रमेश चंद्र जोशी को लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर मंडलीय प्रबंधक संचालन पूजा जोशी, मंडलीय प्रबंधक तकनीकी टीकाराम, सहायक महाप्रबंधक राजकुमार, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक मनोज दुर्गापाल, लेखाकार मोहन राम, कृष्ण राम, विक्रम सिंह डंगवाल, शंकर सिंह, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना, जगदीश कांडपाल, श्याम सिंह शाही, डूंगर सिंह, उमेश जोशी, सुरेंद्र रावत, मनोज मंडल, आनंद जोशी, दिनेश जोशी, पीसी बिष्ट, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद थे।