उत्तराखंड वन निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पूर्व विधायक चम्पावत कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश मे शोक की लहर है। चंपावत के पूर्व विधायक वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। आज शुक्रवार 3 मई की प्रातः उन्होंने देहरादून में अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे कैलाश गहतोड़ी का इलाज अमेरिका से भी चला। कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर दौरे पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के आवास पर गये थे। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया था। जहां मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आज प्रातः दून हॉस्पिटल देहरादून में स्वर्गवास हो गया है। वर्ष 2022 में चंपावत से विधानसभा चुनाव जीते थे और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए उन्होंने अपनी सीट छोड़ी थी इसके बाद पार्टी ने उन्हें वन विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here