राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य विभागीय सीमित भर्ती का कड़ा विरोध किया, 11 मई को प्रांत स्तरीय बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाने का ऐलान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी नैनीताल के आह्वान पर एलटी संवर्ग तथा वंचित प्रवक्ता शिक्षकों के द्वारा प्रधानाचार्य भर्ती का विरोध किया गया। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के आवाहन पर उपस्थित जनपद कार्यकारिणी एवं प्रांत, मंडल एवं ब्लॉक स्तरीय वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों तथा उपस्थित आम शिक्षकों के द्वारा गहन चर्चा परिचर्चा की गई। राजकीय शिक्षक संघ की जनपद नैनीताल शाखा के द्वारा प्रधानाचार्य विभागीय सीमित भर्ती से जुड़े हुए प्रकरण को लेकर गंभीर मंथन किया गया। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष डॉ विवेक पांडेय ने बताया कि इस विषय पर पूर्ण विरोध करने हेतु 11 मई को प्रांतीय स्तरीय बैठक में प्रतिभाग करते हुए आगे के आंदोलन या वार्ता की रणनीति तैयार की जाएगी। न्यायालय स्तरीय मामलों की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि इस विषय में एलटी से संबंधित तीन याचिकाएं अभी उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं,जिनके आदेशों पर संघ गंभीरता से अध्ययनरत है। जनपद मंत्री नमिता पाठक ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में रणनीति के साथ जोड़ा जाएगा। न्यायालय स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें कैलाश जोशी, डॉ अभिजीत बर्सीलिया, प्रमोद भट्ट, जगदीश पाण्डेय, डॉ दिनेश जोशी,अशोक डुंगराकोटी तथा जनपद अध्यक्ष व मंत्री नैनीताल सम्मिलित रहेंगे। यह तय हुआ कि सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़े तो संघ, अन्य साथियों के साथ जाएगा। कहा गया कि यह प्रधानाचार्य विभागीय सीमित भर्ती परीक्षा जो केवल 10% शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करती है। इसे रोकने का प्रयास करेगा। बैठक में जिन वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये उनमें मुख्य रूप से डॉ विवेक पाण्डेय, नमिता पाठक, डॉ सोहन सिंह माजिला, डॉ कन्नू जोशी, पुष्पेश सांगा,पान सिंह मेहता,कृष्णा बिष्ट,ममता जोशी पाठक,गिरीश जोशी,त्रिलोक ब्रजवासी,रश्मि पाण्डेय,गिरीश काण्डपाल,रेखा धानिक,भूवन चंद्र पाण्डेय,गौरीशंकर काण्डपाल,मनोज बनकोटी,मदन गोस्वामी,मनीष त्रिपाठी,भाष्कर पाण्डेय,ललित फर्त्याल,दुर्गादत्त गुणवंत,सुनीता बिष्ट,रूपा दुमागा, ललित तिवारी,नरेंद्र भाकुनी,अमित काण्डपाल,खीमानंद पिरसाली, हरीश चंद्र पाण्डेय,अमर सिंह बिष्ट,मदन मोहन जोशी,ललित जोशी,देवेंद्र देवराड़ी,जितेंद्र तिवारी,भुवनेश कुमार,गिरीश तिवारी, मनोज वर्मा आदि शामिल थे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here